मौसम
06 Jun, 2026

दक्षिण बंगाल में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के कई जिलों में आज गरज-चमक के साथ तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान और उमस में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।

कोलकाता, 06 जून।

कोलकाता और दक्षिण बंगाल के निवासियों को शुक्रवार की मूसलाधार बारिश से मिली राहत अस्थायी साबित हुई है। उमस भरी गर्मी एक बार फिर लौट आई है। अलीपुर मौसम विभाग ने आज शनिवार को कोलकाता, हावड़ा और हुगली में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

मौसम विभाग ने दक्षिण बंगाल के सात जिलों—पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, पूर्व बर्धमान, पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नदिया—के लिए विशेष सतर्कता जारी की है, जहाँ आंधी की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुँच सकती है। नदिया और पूर्व बर्धमान में भारी वर्षा की भी संभावना है। विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह तक दक्षिण बंगाल के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा, लेकिन भीषण उमस से पूरी तरह राहत मिलने के आसार कम हैं। अगले सात दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तर बंगाल के ऊपर सक्रिय चक्रवाती परिसंचरणों के कारण बंगाल की खाड़ी से भारी मात्रा में नमी प्रवेश कर रही है, जिससे बंगाल में आंधी-तूफान के लिए अनुकूल स्थितियाँ बनी हुई हैं। हालांकि दक्षिण भारत में मानसून पहुँच चुका है, परंतु उत्तर भारत तक इसके आने में अभी समय शेष है।

|
आज का राशिफल

मेष-कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कर भला तो हो भला वाली कहावत याद रखें। किसी को हानी पंहुचाने की चेष्टा न करें अन्यथा हानि संभव है। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभांक-5-6-8

आज का मौसम

भोपाल

27° / 36°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़