क्रिकेट
06 Jun, 2026

टेस्ट क्रिकेट में भारत की दमदार शुरुआत, चायकाल तक राहुल और सुदर्शन के दम पर स्कोर 209/2

न्यू चंडीगढ़ टेस्ट के पहले दिन भारत ने राहुल और सुदर्शन की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत चायकाल तक 2 विकेट पर 209 रन बना लिए हैं।

न्यू चंडीगढ़, 06 जून।

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम ने चायकाल तक मजबूत स्थिति बना ली है। शनिवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने चायकाल के समय तक दो विकेट के नुकसान पर 209 रन बना लिए हैं।

भारतीय पारी की शुरुआत यशस्वी जायसवाल (24 रन) और केएल राहुल ने की, जिन्होंने पहले विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी निभाई। इसके बाद साई सुदर्शन ने क्रीज संभाली और केएल राहुल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 139 रनों की शानदार साझेदारी की। साई सुदर्शन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 104 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 81 रनों की बेहतरीन पारी खेली। चायकाल तक केएल राहुल 137 गेंदों में नाबाद 81 रन और कप्तान शुभमन गिल 28 गेंदों में 20 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। अफगानिस्तान के लिए दोनों सफलताएं मोहम्मद सलीम को मिलीं।

|
आज का राशिफल

मेष-कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कर भला तो हो भला वाली कहावत याद रखें। किसी को हानी पंहुचाने की चेष्टा न करें अन्यथा हानि संभव है। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभांक-5-6-8

आज का मौसम

भोपाल

27° / 36°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़