Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
09 Jun, 2026

अनूपपुर में नेत्रदान से दूर हो सकता है अंधेपन का अंधकार, डॉ. जनक सारीवान ने की अपील

अनूपपुर के नेत्र सर्जन डॉ. जनक सारीवान ने नेत्रदान को महादान बताते हुए कॉर्नियल ब्लाइंडनेस से बचाव के लिए लोगों से मृत्यु के बाद नेत्रदान करने की अपील की है।

अनूपपुर, 09 जून।

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला चिकित्सालय में पदस्थ नेत्र सर्जन डॉ. जनक सारीवान ने विश्व नेत्रदान दिवस (10 जून) के अवसर पर नागरिकों से मृत्यु के बाद नेत्रदान करने की अपील की है और इसे समाज में व्यापक रूप से बढ़ावा देने का आह्वान किया है।

उन्होंने बताया कि देश में लगभग 11 लाख लोग कॉर्नियल ब्लाइंडनेस यानी पारदर्शी पुतली के अंधेपन से प्रभावित हैं, और हर वर्ष 20 से 25 हजार नए मरीज इस श्रेणी में जुड़ जाते हैं। अनूपपुर जिला अस्पताल में भी हर वर्ष 100 से 150 मरीज इस समस्या के उपचार के लिए पहुंचते हैं।

डॉ. सारीवान ने बताया कि यह बीमारी मुख्य रूप से चोट, संक्रमण और विटामिन ए की कमी के कारण होती है, जिसे आम भाषा में “आंखों में सफेदी आना” या “फूली पड़ जाना” कहा जाता है। इसका एकमात्र प्रभावी उपचार कॉर्नियल प्रत्यारोपण है, जो केवल नेत्रदान से संभव होता है।

उन्होंने कहा कि देश में हर वर्ष करीब 95 लाख मौतें होती हैं, लेकिन जागरूकता और सामाजिक-धार्मिक भ्रांतियों के कारण नेत्रदान की संख्या बहुत कम है। यदि लगभग 11 लाख लोग भी मृत्यु के बाद नेत्रदान करें, तो देश से कॉर्नियल ब्लाइंडनेस समाप्त की जा सकती है।

नेत्र सर्जन ने बताया कि नेत्रदान का संकल्प जीवनकाल में लिया जाता है और मृत्यु के 6 घंटे के भीतर नेत्र बैंक की टीम द्वारा इसे पूरा किया जाता है, जिससे किसी जरूरतमंद को नई दृष्टि मिल सकती है। उन्होंने नागरिकों से इस “नेत्रदान- महादान” अभियान से जुड़ने की अपील की है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़