उत्तराखंड
11 Jun, 2026

वन्यजीवों के हमले से त्रस्त पौड़ी के ग्रामीण, शस्त्र लाइसेंस की मांग के साथ प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

पौड़ी जिले में बढ़ते वन्यजीव हमलों के चलते सामाजिक कार्यकर्ता राकेश गौरशाली ने ग्रामीणों को आत्मरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस देने और प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की है।

पौड़ी गढ़वाल, 11 जून।

पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे मानव-वन्यजीव संघर्ष को देखते हुए अब सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसी क्रम में, सामाजिक कार्यकर्ता राकेश गौरशाली ने जंगली जानवरों के हमलों से बचाव के लिए ग्रामीणों को शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। गुरुवार को उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपर जिलाधिकारी (एडीएम) को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।

दहशत में ग्रामीण, सुरक्षा की उठाई मांग: ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि पौड़ी जिले के ग्रामीण इलाकों में गुलदार (तेंदुआ), भालू और अन्य हिंसक वन्यजीवों का आतंक बढ़ता जा रहा है। इन घटनाओं से ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। राकेश गौरशाली ने तर्क दिया कि ऐसी विषम परिस्थितियों में आत्मरक्षा और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शस्त्र लाइसेंस की आवश्यकता अनिवार्य हो गई है।

जटिल प्रक्रिया में ढील की मांग: सामाजिक कार्यकर्ता ने वर्तमान में शस्त्र लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया को बेहद जटिल बताते हुए इसमें सुधार करने का आग्रह किया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि प्रक्रिया को सरल बनाया जाए ताकि संकटग्रस्त इलाकों में रहने वाले ग्रामीण आसानी से आत्मरक्षा के लिए लाइसेंस प्राप्त कर सकें। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से इस दिशा में संवेदनशील निर्णय लेने की अपेक्षा की गई है ताकि वन्यजीवों के बढ़ते खतरों के बीच लोगों की जान बचाई जा सके।

|
आज का राशिफल

कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-3-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़