मौसम
11 Jun, 2026

बंगाल में मानसून का असर: उत्तर में भारी बारिश की चेतावनी, दक्षिण में तेज आंधी के साथ बारिश के आसार

उत्तर बंगाल में मानसून सक्रिय है, दक्षिण बंगाल में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

कोलकाता, 11 जून।

पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। जहाँ उत्तर बंगाल में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है, वहीं दक्षिण बंगाल के लोगों को भी जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। बुधवार शाम हुई बारिश और तेज हवाओं ने कोलकाता समेत आसपास के जिलों में पारे को कुछ नीचे गिराया है, जिससे उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पूर्वी बिहार से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक फैली एक 'ट्रफ रेखा' और उत्तर प्रदेश के ऊपर सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के कारण राज्य में बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं। गुरुवार के लिए पूर्वानुमान के अनुसार, सुबह धूप खिलने के बाद दोपहर या शाम तक दक्षिण बंगाल के कोलकाता, उत्तर-दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली और पूर्व मेदिनीपुर में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

दूसरी ओर, उत्तर बंगाल में मानसून का असर साफ दिख रहा है। दार्जिलिंग, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी और दोनों दिनाजपुर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यहाँ भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि भारी बारिश के बावजूद फिलहाल तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं आएगी और उमस का असर बना रहेगा। रविवार से उत्तर बंगाल में बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आने की संभावना है।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़