पश्चिम बंगाल
11 Jun, 2026

अन्नपूर्णा योजना का लाभ पहुँचाने के लिए लगा विशेष शिविर, लोगों की समस्याओं का हुआ समाधान

पश्चिम बर्दवान के बाराबनी में 'अन्नपूर्णा योजना' के तहत एक विशेष शिविर आयोजित किया गया, जहाँ ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेजों से संबंधित सहायता प्रदान की गई।

श्चिम बर्दवान, 11 जून।

पश्चिम बर्दवान के बाराबनी विधानसभा क्षेत्र स्थित नुनी ग्राम पंचायत के बाजपाड़ा (आईसीडीएस केंद्र संख्या 281) में गुरुवार को एक विशेष जनसंपर्क शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी 'अन्नपूर्णा योजना' का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना था।

विशेष रूप से अनुसूचित जनजाति बहुल इस क्षेत्र के निवासियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष पहल की गई। शिविर में लैपटॉप के माध्यम से लाभार्थियों के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा उपलब्ध कराई गई, साथ ही उन्हें आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में पहुंचे लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया और उन्हें आवेदन प्रक्रिया में पूरी सहायता प्रदान की गई। अधिकारियों ने संकल्प दोहराया कि पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए इस प्रकार के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़