उत्तर प्रदेश
11 Jun, 2026

कानपुर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, निजी पारिवारिक समारोह में होंगे शामिल

आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत कानपुर में आयोजित एक पारिवारिक आशीर्वाद समारोह में नवयुगल को शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचे हैं।

कानपुर, 11 जून।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत गुरुवार को कानपुर पहुंचे। उनका यह दौरा पूरी तरह से निजी है और वे एक पारिवारिक आयोजन में शामिल होने के लिए यहां आए हैं। स्टेशन से लेकर कार्यक्रम स्थल तक उनकी सुरक्षा के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

संघ प्रमुख सुबह डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस से कानपुर सेंट्रल स्टेशन उतरे। स्टेशन पर पहुंचने के बाद वे भारी सुरक्षा घेरे में सिविल लाइंस स्थित अपने विश्राम स्थल के लिए रवाना हो गए। सुरक्षा के मद्देनजर स्टेशन परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

मोहन भागवत यहां पूर्व क्षेत्र संघचालक वीरेंद्रजीत सिंह के परिवार में आयोजित एक समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। शिक्षाविद डॉ. नीतू सिंह की सुपुत्री वसुंधरा का विवाह आगामी 21 जून को होना है। इसी कड़ी में आज आजाद नगर में एक विशेष आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया है।

संघ प्रमुख इस कार्यक्रम में पहुंचकर विवाह बंधन में बंधने वाले नवयुगल को अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे। इस समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों के आने की संभावना है, जिसे देखते हुए आयोजकों और प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं।

प्रशासन की ओर से कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। वीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा कारणों से कुछ मार्गों पर आवाजाही नियंत्रित रखी गई है। स्थानीय लोगों से वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया गया है।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़