Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
न्यायपालिका
11 Jun, 2026

राज्यसभा नामांकन खारिज: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर कल सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन ने नामांकन खारिज होने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। अदालत मामले की सुनवाई 12 जून को करेगी।

नई दिल्ली, 11 जून।

कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन द्वारा मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए दाखिल नामांकन पत्र खारिज किए जाने का मामला अब उच्चतम न्यायालय पहुँच गया है। शीर्ष अदालत इस याचिका पर 12 जून को सुनवाई करेगी।

न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली वेकेशन बेंच के समक्ष मीनाक्षी नटराजन के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने इस मामले को गंभीरता से रखते हुए तत्काल सुनवाई की मांग की। सिंघवी ने दलील दी कि नामांकन वापस लेने का गुरुवार अंतिम दिन है, इसलिए चुनाव परिणाम पर रोक लगाने का अंतरिम आदेश जारी किया जाना चाहिए।

मामले की पृष्ठभूमि यह है कि निर्वाची अधिकारी अरविंद शर्मा ने तेलंगाना में लंबित एक आपराधिक मामले की जानकारी छुपाने का आरोप लगाते हुए नटराजन का नामांकन खारिज कर दिया था। इसके जवाब में सिंघवी ने तर्क दिया कि 'जनप्रतिनिधित्व कानून' की धारा 33ए के अनुसार, केवल उन्हीं आपराधिक मामलों का खुलासा करना अनिवार्य है जिनमें अदालत द्वारा संज्ञान लिया जा चुका हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि मीनाक्षी नटराजन के विरुद्ध जिस मामले का उल्लेख है, उसमें अभी संज्ञान नहीं लिया गया है, केवल समन जारी हुआ है।

वहीं, सुनवाई के दौरान विपक्षी उम्मीदवार के वकील मुकुल रोहतगी और निर्वाचन आयोग के वकील डीएस नायडू ने इस याचिका की सुनवाई योग्य (Maintainability) होने पर ही गंभीर सवाल उठाए। न्यायालय ने भी प्रारंभिक तौर पर पूछा कि चुनाव प्रक्रिया के बीच में कोर्ट इस मामले में हस्तक्षेप कैसे कर सकता है। लंबी बहस के बाद, अदालत ने अब इस मामले को शुक्रवार (12 जून) के लिए सूचीबद्ध किया है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़