अपराध
11 Jun, 2026

सिलीगुड़ी में मादक पदार्थों का धंधा करने वाला तस्कर गिरफ्तार, ब्राउन शुगर और कफ सिरप बरामद

नेपाल सीमा से सटे खोरीबाड़ी इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया है।

सिलीगुड़ी, 11 जून।

नेपाल सीमा से सटे खोरीबाड़ी इलाके में पुलिस ने एक बड़े मादक पदार्थ के धंधे का पर्दाफाश किया है। खोरीबाड़ी थाना और पानीटंकी चौकी की संयुक्त टीम ने बुधवार देर रात गौरसिंहजोत स्थित काली मंदिर क्षेत्र में छापेमारी कर एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा है।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान रतन राय के रूप में हुई है, जो इसी इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने उसके घर के शयनकक्ष से तलाशी के दौरान 16 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप और 25 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है।

छापेमारी में पुलिस को करीब 92 हजार रुपये नकद भी मिले हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। इस कार्रवाई के बाद से इलाके के ड्रग्स तस्करों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। उसे आज सिलीगुड़ी सब-डिविजनल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस जल्द ही अन्य गिरफ्तारियां भी कर सकती है।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़