अपराध
11 Jun, 2026

सोना दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, पुलिस मुठभेड़ में शातिर गिरफ्तार

झांसी में सस्ते दाम में सोना बेचने का झांसा देकर इंदौर के एक व्यापारी से 10 लाख रुपये ठगने वाले आरोपी को बरुआ सागर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद नकद रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

झांसी, 11 जून।

झांसी की बरुआ सागर पुलिस ने सस्ते दाम में सोना देने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले एक शातिर बदमाश को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में नकद रकम और अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।

मामले की शुरुआत मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी व्यापारी दीपक दुबे की शिकायत से हुई थी। व्यापारी का आरोप था कि दीपचंद्र कुशवाह नामक व्यक्ति ने उसे बाजार से कम दाम में सोने का लालच दिया और 10 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। मनसिल माता मंदिर के पास हुए इस सौदे में आरोपी ने नमूना दिखाकर विश्वास जीता और फिर व्यापारी को धमकी देकर रुपये हड़प लिए।

वरिष्ठ अधिकारियों के सख्त निर्देश पर पुलिस टीम लगातार आरोपी की सुरागकशी कर रही थी। बीती रात धमना रोड पर जैसे ही आरोपी की लोकेशन मिली, पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी।

पकड़े जाने के डर से आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया, लेकिन जवाबी कार्रवाई में वह घिर गया। तलाशी में उसके पास से ठगी के छह लाख 27 हजार रुपये नकद, एक तमंचा और अन्य सामान बरामद हुआ है।

पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है ताकि शेष रकम बरामद की जा सके। आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई है।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़