उत्तर प्रदेश
12 Jun, 2026

वाराणसी कैंट स्टेशन पर बाल श्रम के खिलाफ गूंजी बच्चों की आवाज, रैली निकालकर मांगा शिक्षा का अधिकार

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर वाराणसी कैंट स्टेशन पर सामाजिक संस्था 'डेयर' के तत्वावधान में बच्चों ने जागरूकता रैली निकालकर समाज से बाल मजदूरी समाप्त करने और शिक्षा को बढ़ावा देने की अपील की।

वाराणसी, 12 जून।

'विश्व बाल श्रम निषेध दिवस' के उपलक्ष्य में शुक्रवार को वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर एक अनूठी पहल देखने को मिली। कूड़ा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों ने सामाजिक संस्था 'डेयर' के बैनर तले एक जागरूकता रैली निकाली। प्लेटफॉर्म नंबर-1 के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर समाज से बाल मजदूरी बंद करने और हर बच्चे को शिक्षा के अधिकार से जोड़ने का पुरजोर आह्वान किया।

रैली में संस्था के केंद्रों से जुड़े करीब 100 बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। बच्चों द्वारा लगाए गए नारों और तख्तियों पर लिखे संदेशों—"बाल श्रम नहीं, शिक्षा ही हर बच्चे का अधिकार है"—ने वहां मौजूद रेल यात्रियों और राहगीरों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इन मासूम बच्चों ने संदेश दिया कि देश का भविष्य तभी उज्ज्वल होगा जब बच्चों के हाथों में खिलौने और किताबें होंगी, न कि मजदूरी का बोझ।

वर्ष 2010 से सक्रिय 'डेयर' संस्था वाराणसी के विभिन्न स्टेशनों जैसे कैंट, सिटी, काशी और सारनाथ के आसपास रहने वाले बेसहारा बच्चों के जीवन में बदलाव ला रही है। संस्था के निदेशक रॉबिन ने बताया कि उनके केंद्रों पर प्रतिदिन 250 से 300 बच्चे शिक्षा प्राप्त करते हैं, जिनमें से मेधावी छात्रों का दाखिला मुख्यधारा के स्कूलों में कराया जाता है। इस कार्यक्रम में रेलवे प्रशासन, आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारियों ने सक्रिय सहयोग देकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। शिशु गृह अधीक्षिका सिस्टर मंजू और संस्था के स्टाफ ने भी इस मुहिम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

|
आज का राशिफल

लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 36°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़