Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
नागरिक समस्याएँ
12 Jun, 2026

वक्फ बोर्ड के विरोध में भोपाल में भगवा पार्टी का प्रदर्शन, प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर जताया विरोध

भोपाल के एमपी नगर में भगवा पार्टी ने वक्फ बोर्ड के खिलाफ रैली निकालकर ‘भारत छोड़ो’ नारे के साथ प्रतीकात्मक अर्थी दहन किया और बोर्ड को समाप्त करने की मांग उठाई।

भोपाल, 12 जून।

राजधानी भोपाल के एमपी नगर क्षेत्र में शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा पार्टी) ने वक्फ बोर्ड के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। “वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो” अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने बोर्ड ऑफिस चौराहे से डीबी मॉल तक रैली निकालते हुए प्रतीकात्मक अर्थी के साथ विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें महिलाएं भी मौजूद रहीं। रैली में शामिल लोगों ने वक्फ बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी की और इसे समाप्त करने की मांग उठाई। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने बैनर और पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला ने कहा कि देश में सभी नागरिकों के लिए समान व्यवस्था होनी चाहिए और किसी विशेष संस्था के कारण समानता की भावना प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि वक्फ बोर्ड का गठन आपातकाल के दौरान हुआ था और वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता पर पुनर्विचार की आवश्यकता है।

शुक्ला ने आगे वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को लेकर पारदर्शिता की मांग करते हुए कहा कि यह स्पष्ट होना चाहिए कि इन संपत्तियों का उपयोग किस प्रकार किया जा रहा है और इसका लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है या नहीं।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो” जैसे नारे लगाए और इसे राष्ट्रव्यापी आंदोलन बताया। कार्यक्रम में प्रतीकात्मक रूप से बोर्ड की अर्थी तैयार कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुतला दहन भी किया गया।

आयोजकों ने इसे लगातार चलने वाला आंदोलन बताया और कहा कि जब तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाता, विरोध जारी रहेगा। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल तैनात रहा और रैली शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़