मध्य प्रदेश
13 Jun, 2026

मुख्यमंत्री की राजगढ़ समीक्षा बैठक, यूसीसी सुझाव और जनकल्याण शिविरों पर फोकस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजगढ़ की समीक्षा बैठक में यूसीसी पर जनसुझाव, जनकल्याण शिविर, योग दिवस, नीट परीक्षा और ज्ञान भारतम मिशन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

राजगढ़, 13 जून।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजगढ़ जिले की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों की प्रगति का आकलन किया। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनभागीदारी बढ़ाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में कलेक्टर डॉ. गिरीशकुमार मिश्रा, अपर कलेक्टर प्रतापसिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केएल बंजारे, डिप्टी कलेक्टर डॉ. ज्योति राजोरे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता को लेकर आमजन से सुझाव प्राप्त करने की प्रक्रिया को प्राथमिकता के साथ संचालित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अधिकाधिक लोगों तक पहुंच बनाकर सुझाव एकत्र किए जाएं और व्यापक जनजागरूकता के माध्यम से सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने आगामी जनकल्याण शिविरों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए हितग्राहियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला, अनुविभाग और ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि पात्र हितग्राही योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

बैठक में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में बड़े स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित करने और उन्हें सुव्यवस्थित व प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण धरोहर है और आयोजन उसी अनुरूप होना चाहिए।

नीट परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने परीक्षा केंद्रों पर बिजली, परिवहन और यातायात संबंधी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक प्रबंधन पर विशेष फोकस रखने को कहा।

ज्ञान भारतम मिशन की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिक से अधिक पांडुलिपियों का पंजीयन कराने और आमजन की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने अगले 15 दिनों में विशेष अभियान चलाकर मिशन के उद्देश्यों को गति देने के निर्देश भी दिए।

|
आज का राशिफल

लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 36°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़