अपराध
13 Jun, 2026

रायगढ़ में दो लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग लूट की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चाकू, लूटी गई मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है।

रायगढ़, 13 जून।

रायगढ़ कोतवाली पुलिस ने लूटपाट की दो अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से लूट में इस्तेमाल किया गया चाकू, लूटी गई मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्नी उर्फ प्रकाश कुमार सारथी और शाहीद सारथी के रूप में हुई है। दोनों पर 10 जून की रात शहर के अलग-अलग स्थानों पर लूटपाट की दो वारदातों को अंजाम देने का आरोप है।

पहली घटना में चांदमारी निवासी किशन साहू ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह अपने मित्र के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान जोगीडीपा स्थित गंगाराम तालाब के पास दोनों आरोपियों ने रास्ता रोक लिया। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए उनसे नकदी छीनी गई और विरोध करने पर मारपीट की गई। शिकायत के अनुसार एक आरोपी ने चाकू से हमला कर उनकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया।

दूसरी घटना इंदिरानगर क्षेत्र की है। पीड़ित अभिषेक नागराज ने पुलिस को बताया कि वह देर रात घर लौट रहे थे। घर के समीप गली में दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से पहुंचे और चाकू दिखाकर पैसे मांगने लगे। पैसे नहीं होने की बात कहने पर उनके साथ मारपीट की गई और जेब में रखा मोबाइल फोन छीनकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उन्हें उनके घर से हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने कथित रूप से दोनों वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने उनके बताए स्थानों से घटना में प्रयुक्त लोहे का चाकू, लूटी गई मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 36°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़