तिनसुकिया, 15 जून।
तिनसुकिया जिले के गलापुखुरी इलाके से पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक शातिर चोर को धर दबोचा है। पकड़ा गया आरोपित लंबे समय से अपराधों में संलिप्त बताया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि आरोपित की पहचान सत्यजीत चुतिया के रूप में हुई है, जो पुरानी मतापुंग का निवासी है। पुलिस टीम ने काकोपथार क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान उसे घेराबंदी कर पकड़ा है।
आरोपित के पास से पुलिस ने एक स्कूटी और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। इन सामानों को जब्त कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गलापुखुरी थाना पुलिस अब आरोपित से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इस पूछताछ में चोरी की अन्य घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।















