उत्तर प्रदेश
15 Jun, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह का हुआ आगाज़

बिजनौर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के क्रम में योग सप्ताह की शुरुआत हुई, जिसमें जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

बिजनौर, 15 जून।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को 'योग सप्ताह' का भव्य शुभारंभ हुआ। इस सप्ताह भर चलने वाले आयोजन का उद्घाटन जिला मुख्यालय, तहसील, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तरों पर एक साथ किया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष चौ. साकेंद्र प्रताप सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर प्रशांत महर्षि ने उपस्थित लोगों को योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगाभ्यास कराए। जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने संबोधन में योग के स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डालते हुए आम नागरिकों से इसे अपनी दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाने की अपील की। कार्यक्रम के समापन पर वृक्षारोपण भी किया गया।

इस आयोजन में जिलाधिकारी जसजीत कौर, मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह समेत आयुष, होम्योपैथिक और क्रीड़ा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। विभिन्न योग संस्थाओं के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने लोगों से मंगलवार को प्रातः 6:00 बजे विदुर कुटी योग अभ्यास केंद्र में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में भारी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

|
आज का राशिफल

कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-3-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़