उत्तराखंड
15 Jun, 2026

हरिद्वार: भटकी हुई 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पुलिस ने परिजनों से मिलवाया

हरिद्वार की ज्वालापुर पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए रास्ता भटकी हुई एक बुजुर्ग महिला को उनके उत्तर प्रदेश स्थित परिजनों से सुरक्षित मिलवा दिया है।

हरिद्वार, 15 जून।

हरिद्वार पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उनके परिजनों से सुरक्षित मिलवा दिया गया है। मामला 11 जून का है, जब ज्वालापुर पुलिस को सूचना मिली कि एक वृद्ध महिला दुर्गा चौक के पास असहाय बैठी हुई है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर महिला को कोतवाली में सुरक्षित पहुंचाया।

महिला ने अपना नाम सोमी बताया, लेकिन अपनी याददाश्त कमजोर होने के कारण वह अपने पते के बारे में सटीक जानकारी नहीं दे पा रही थीं। पुलिस ने हिम्मत नहीं हारी और लगातार प्रयासों के बाद अपर उपनिरीक्षक प्रताप दत्त शर्मा ने महिला से दोबारा गहन पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपने मायके का गांव बजीरपुर (सहारनपुर, उत्तर प्रदेश) बताया।

पुलिस ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए थाना गंगोह से संपर्क किया और ग्राम प्रधान के माध्यम से महिला के भतीजे का फोन नंबर खोज निकाला। परिजनों ने बताया कि महिला अपनी बहन के घर जाने के लिए निकली थीं, लेकिन रास्ता भटकने के कारण वे हरिद्वार पहुंच गईं। पुलिस द्वारा सकुशल सुपुर्दगी किए जाने पर परिजनों ने हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया।

|
आज का राशिफल

कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-3-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़