दक्षिण एशिया
15 Jun, 2026

पाकिस्तान में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से दोनों पायलटों की मौत हो गई है।

मर्दान, 15 जून।

पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मर्दान इलाके के निकट वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान अचानक क्रैश हो गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

इस दुखद घटना में विमान में सवार दोनों पायलटों, फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहम्मद कासिम अब्दुल्ला और लेफ्टिनेंट तल्हा अब्बासी की जान चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए थे, लेकिन पायलटों को बचाया नहीं जा सका।

सैन्य अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए वायु सेना मुख्यालय द्वारा एक जांच बोर्ड का गठन कर दिया गया है।

देश के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। वहीं, गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए पायलटों की शहादत पर शोक व्यक्त किया है।

|
आज का राशिफल

कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-3-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़