पश्चिम बंगाल
15 Jun, 2026

दीघा बनेगा विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के विकास का किया ऐलान

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व मेदिनीपुर में पर्यटन और स्वास्थ्य सुविधाओं को आधुनिक बनाने की घोषणा की है। साथ ही, 1 जुलाई से दीघा का विकास शुल्क भी समाप्त कर दिया गया है।

दीघा (पूर्व मेदिनीपुर), 15 जून।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार रात दीघा-शंकरपुर विकास परिषद के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें जिले को पर्यटन और विकास के मानचित्र पर नई ऊंचाइयों पर ले जाने का खाका तैयार किया गया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि दीघा को आने वाले दिनों में विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, साथ ही मंदारमणि और ताजपुर समुद्र तटों का भी कायाकल्प किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मेदिनीपुर में समुद्र, कृषि और उद्योग की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें सही दिशा में विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने पिछली सरकार पर विकास कार्यों को रोकने और अस्पतालों की बदहाली का आरोप लगाया। बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री ने दीघा स्टेट जनरल अस्पताल में सुधार के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने 100 बेड का अस्पताल, पांच आईसीयू बेड और विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि पर्यटकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवा पुख्ता हो सके।

आर्थिक विकास पर चर्चा करते हुए उन्होंने नयाचार मत्स्य हब, हल्दिया बंदरगाह का पुनर्विकास और दादनपात्रबाड़ गहरे समुद्री बंदरगाह परियोजना को जिले के लिए गेम-चेंजर बताया। इसके अतिरिक्त, पर्यटकों को बड़ी राहत देते हुए उन्होंने 1 जुलाई से दीघा में लिया जाने वाला 10 रुपये का विकास शुल्क समाप्त करने की भी घोषणा की।

|
आज का राशिफल

कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-3-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़