अपराध
15 Jun, 2026

कानपुर में पुलिस-तस्कर मुठभेड़, फायरिंग में दो गौ तस्कर घायल

कानपुर के जूही इलाके में गौ तस्करों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग से दो आरोपी घायल हो गए जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

कानपुर, 15 जून।

जूही थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक के पास रविवार देर रात पुलिस और गौ तस्करों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई। इस दौरान हुई गोलीबारी में दो सगे भाई घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में गोवंश का वध किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमों ने घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर तस्कर भागने लगे, जिन्हें खदेड़कर पकड़ा गया।

भागने के दौरान दो तस्कर अंधेरे में छिप गए थे। जब पुलिस ने उन्हें तलाशी के दौरान घेर लिया, तो उन्होंने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों भाइयों के पैर में गोली लगी।

इस ऑपरेशन में पुलिस ने कुल चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मौके से गोवंश को सकुशल बरामद किया गया है। इसके साथ ही तस्करों के पास से तमंचा, कारतूस और अन्य उपकरण भी पुलिस ने जब्त किए हैं।

डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस फिलहाल गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

|
आज का राशिफल

कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-3-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़