अमेरिका/यूरोप
15 Jun, 2026

यूके में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन, सरकार ने उठाए कड़े कदम

यूके सरकार ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए 16 साल से कम उम्र के किशोरों के सोशल मीडिया एक्सेस पर प्रतिबंध लगाने के साथ हानिकारक फीचर्स को भी ब्लॉक करने का निर्णय लिया है।

लंदन, 15 जून।

बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यूके सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब 16 वर्ष से कम आयु के किशोरों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल प्रतिबंधित कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने इस कदम को एक 'बड़ा क्षण' बताया है। उनका मानना है कि इससे बच्चों को उनका बचपन वापस मिलेगा और उनके भविष्य में एक सकारात्मक बदलाव आएगा।

सरकार केवल सोशल मीडिया पर ही रोक नहीं लगा रही है, बल्कि बच्चों को इंटरनेट पर सुरक्षित रखने के लिए कड़े कदम उठा रही है। इसके तहत लाइव स्ट्रीमिंग और अजनबियों से बच्चों की बातचीत जैसे हानिकारक फंक्शन्स को ब्लॉक किया जाएगा।

यह नई पाबंदियां केवल सोशल मीडिया तक ही सीमित नहीं रहेंगी। सरकार इन सुरक्षा नियमों का दायरा बढ़ाते हुए इन्हें गेमिंग वेबसाइट्स समेत अन्य ऑनलाइन सेवाओं पर भी लागू करने जा रही है।

|
आज का राशिफल

कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-3-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़