नोएडा, 19 जून।
नोएडा के थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, रात करीब एक बजे ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर जा रहे तीन युवक बाइक पर सवार थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार और लापरवाही से उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
इस हादसे में शिव शंकर (20), शुभम और अनिकेत गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान शिव शंकर की शुक्रवार सुबह मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है और पूरे मामले की छानबीन जारी है।

















