एक्सक्लूसिव
19 Jun, 2026

ट्रामाडोल तस्करी नेटवर्क पर एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, फार्मा स्टोर संचालक गिरफ्तार

देहरादून में एसटीएफ और एएनटीएफ ने ट्रामाडोल तस्करी गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरनगर के एक फार्मा स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया है, जो अवैध रूप से कैप्सूल की सप्लाई कर रहा था।

देहरादून, 19 जून।

उत्तराखंड में एसटीएफ और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुजफ्फरनगर स्थित एक फार्मा स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी सचिन मनिहाल पर विभिन्न दवा कंपनियों से ट्रामाडोल कैप्सूल मंगवाकर उत्तराखंड में अवैध रूप से सप्लाई करने का आरोप है।

जांच में सामने आया कि 11 मई 2026 को मंगलौर क्षेत्र में हुई कार्रवाई के दौरान 18 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए गए थे, जिसके बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

विवेचना में खुलासा हुआ कि मुजफ्फरनगर स्थित फार्मा स्टोर से बड़े पैमाने पर कैप्सूल उत्तराखंड भेजे जा रहे थे और इन्हें ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था।

तकनीकी जांच में यह भी पाया गया कि जनवरी से मई 2026 के बीच एक दवा कंपनी से लगभग 35 लाख रुपये का लेनदेन ट्रामाडोल कैप्सूल की खरीद के लिए किया गया था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सप्लाई में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार पूरे नेटवर्क की फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच जारी है तथा अवैध संपत्ति का भी आकलन किया जा रहा है।

|
आज का राशिफल

मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-6-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Mostly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़