अपराध
19 Jun, 2026

साइबर ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग गिरोह का भंडाफोड़, राजस्थान से चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए राजस्थान से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो ठगी की रकम को बैंक खातों के जरिए घुमाकर ऑनलाइन सट्टेबाजी में इस्तेमाल करते थे।

नई दिल्ली, 19 जून।

केंद्रीय जिला साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित साइबर फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में राजस्थान से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई दो लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले की जांच के दौरान सामने आई, जिसमें शिकायतकर्ता के खाते से अनधिकृत रूप से रकम निकाली गई थी। जांच में पता चला कि यह राशि कई बैंक खातों में घुमाकर इसके स्रोत को छिपाने की कोशिश की गई थी।

डिजिटल जांच, बैंक लेनदेन और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस को राजस्थान के सीकर जिले में सक्रिय गिरोह का सुराग मिला, जिसके बाद छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों पर आरोप है कि वे साइबर ठगी से प्राप्त रकम को ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए में इस्तेमाल करते थे और मनी ट्रेल को छिपाने के लिए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करते थे।

जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह ‘वर्क फ्रॉम होम’ के नाम पर लोगों से बैंक खाते हासिल करता था और उनका उपयोग अवैध लेनदेन में करता था।

पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और पूरे नेटवर्क तथा ठगी की अतिरिक्त रकम की जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-6-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Mostly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़