टॉप न्यूज़
19 Jun, 2026

नीट पुनर्परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए उत्तर रेलवे चलाएगा छह विशेष ट्रेनें

नीट-यूजी 2026 पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे द्वारा 21 जून को पंजाब के विभिन्न शहरों के बीच छह अनारक्षित विशेष ट्रेनें संचालित करने की घोषणा की गई है ताकि परीक्षार्थियों को यात्रा में राहत मिल सके।

नई दिल्ली, 19 जून।

उत्तर रेलवे ने नीट अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नीट-यूजी 2026 पुनर्परीक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की है। इसके तहत 21 जून को पंजाब के विभिन्न शहरों के बीच कुल छह अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, जो अमृतसर, लुधियाना और फिरोजपुर कैंट के बीच संचालित होंगी।

अमृतसर-लुधियाना-अमृतसर मार्ग पर रेलगाड़ी संख्या 04666/04665 का संचालन दो फेरों में किया जाएगा। यह ट्रेन अमृतसर, ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा और फिल्लौर स्टेशनों से गुजरते हुए लुधियाना पहुंचेगी तथा वापसी में भी इसी मार्ग से अमृतसर लौटेगी।

इसी तरह लुधियाना-अमृतसर-लुधियाना मार्ग पर रेलगाड़ी संख्या 04667/04668 को भी दो फेरों में चलाया जाएगा। यह ट्रेन लुधियाना से चलकर फिल्लौर, फगवाड़ा, जालंधर सिटी और ब्यास होते हुए अमृतसर पहुंचेगी तथा लौटते समय भी यही मार्ग अपनाएगी।

इसके अतिरिक्त फिरोजपुर कैंट-लुधियाना-फिरोजपुर कैंट मार्ग पर रेलगाड़ी संख्या 04670/04669 का संचालन भी दो फेरों में किया जाएगा। यह ट्रेन फिरोजपुर कैंट, तलवंडी, मोगा, अजितवाल, जगराओं और मुल्लांपुर स्टेशनों पर रुकते हुए लुधियाना तक पहुंचेगी और वापस इसी मार्ग से फिरोजपुर कैंट लौटेगी।

रेलवे प्रशासन ने अभ्यर्थियों और यात्रियों से इन विशेष ट्रेनों का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार परीक्षा दिवस पर संभावित भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

|
आज का राशिफल

मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-6-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Mostly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़