एक्सक्लूसिव
19 Jun, 2026

कार पार्किंग विवाद में रिटायर्ड बैंक अधिकारी से मारपीट, इलाज के दौरान मौत

नोएडा में कार पार्किंग विवाद को लेकर पड़ोसी युवक द्वारा एक 77 वर्षीय रिटायर्ड बैंक अधिकारी से मारपीट के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नोएडा, 19 जून।

नोएडा के थाना फेस-वन क्षेत्र के सेक्टर 15 में कार पार्किंग विवाद को लेकर बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक 77 वर्षीय बुजुर्ग के साथ पड़ोसी युवक ने मारपीट कर दी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार सेक्टर 15 बी-ब्लॉक में रहने वाले रिटायर्ड बैंक अधिकारी प्रकाश चंद्र का देर रात पड़ोस में रहने वाले युवक अंश से पार्किंग विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर युवक ने बुजुर्ग के साथ मारपीट की और धक्का दे दिया।

घटना के बाद घायल बुजुर्ग को पहले जिला अस्पताल और फिर कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-6-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Mostly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़