अपराध
19 Jun, 2026

दो लग्जरी कारों से 290 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

सीवान के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो लग्जरी कारों से 290 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

सीवान, 19 जून।

सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महंगी कारों से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर पीएसआई छपित कुमार चौबे और एसआई अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। संदिग्ध वाहनों का पीछा करते हुए उन्हें गाजियापुर गांव के पास रोककर जांच की गई।

तलाशी के दौरान एक टाटा नेक्सन और एक मारुति सुजुकी अर्टिगा कार से कुल 290 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके से दोनों वाहनों में सवार दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बड़कागांव बकतौली निवासी सतेंद्र सिंह के पुत्र शांतनु कुमार और रमेश सिंह के पुत्र रंजीत कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। मामले में संबंधित अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

|
आज का राशिफल

मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-6-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Mostly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़