अपराध
19 Jun, 2026

फर्जी दिव्यांग प्रमाण-पत्र से नौकरी पाने वाले शिक्षक पर केस दर्ज, जांच शुरू

चित्तौड़गढ़ में फर्जी दिव्यांग प्रमाण-पत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने के आरोप में एक शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, मेडिकल जांच में दिव्यांगता मानदंड से कम पाए जाने पर पुलिस जांच कर रही है।

चित्तौड़गढ़, 19 जून।

चित्तौड़गढ़ जिले में शिक्षा विभाग से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां फर्जी दिव्यांग प्रमाण-पत्र के आधार पर नौकरी प्राप्त करने के आरोप में एक शिक्षक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार बानसेन के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत अध्यापक लेवल-1 चंद्रेश कुमार के खिलाफ भदेसर थाने में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई विद्यालय की प्रधानाचार्य की रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

मामले में पुनः मेडिकल परीक्षण के दौरान संबंधित कार्मिक की दिव्यांगता भर्ती के निर्धारित मानदंड से कम पाई गई, जिसके बाद पूरे प्रकरण की जांच शुरू की गई।

थाना पुलिस के अनुसार शिक्षा विभाग से प्राप्त निर्देशों और दस्तावेजों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। विभागीय आदेशों में दिव्यांग कोटे से नियुक्त कार्मिकों के पुनः परीक्षण का उल्लेख किया गया था।

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि भर्ती प्रक्रिया में शामिल विभिन्न बैचों के दिव्यांग कार्मिकों की जांच के निर्देश जारी किए गए थे, जिसके तहत यह मामला उजागर हुआ।

पुलिस ने आरोपित शिक्षक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।

|
आज का राशिफल

मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-6-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Mostly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़