Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
स्वास्थ्य व फिटनेस
20 Jun, 2026

कल मनेगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, पीएम मोदी कोलकाता में करेंगे मुख्य आयोजन

दुनिया भर में कल 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा जिसके मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के रेड रोड पर करेंगे।

नई दिल्ली, 20 जून।

दुनिया भर में कल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष 12वें योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी मुख्य थीम 'स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग' निर्धारित की गई है। यह विषय हर आयु वर्ग के लिए योग की महत्ता को रेखांकित करता है।

इस विशेष अवसर पर देश की अनमोल सांस्कृतिक विरासत और प्राचीन योग परंपरा के अनूठे संगम को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके लिए संस्कृति मंत्रालय देश के 100 ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित स्थलों पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रहा है।

इस वर्ष योग दिवस का मुख्य राष्ट्रीय समारोह कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड पर आयोजित होगा। इस मुख्य कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, जहां वे उपस्थित जनसमुदाय के साथ कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करेंगे।

आयुष मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद और विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों के साझा प्रयासों से इस बार वैश्विक स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। दुनिया भर के लगभग 2,500 स्थानों पर वैश्विक आयोजन किए जा रहे हैं, जिसमें 210 से अधिक भारतीय मिशन हिस्सा ले रहे हैं।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़