Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
शिक्षा
20 Jun, 2026

नीट पुनर्परीक्षा: छात्र को मिला अबू धाबी सेंटर, राहुल गांधी का एनटीए पर बड़ा हमला

नीट पुनर्परीक्षा में नागपुर के एक छात्र को अबू धाबी का परीक्षा केंद्र आवंटित होने पर राहुल गांधी ने एनटीए को घेरते हुए छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है, वहीं एजेंसी ने इसे तकनीकी चूक बताते हुए सुधार की बात कही है।

नई दिल्ली, 20 जून।

नीट परीक्षा को लेकर छिड़ा विवाद अब और गहरा गया है। नागपुर के एक छात्र के एडमिट कार्ड में गड़बड़ी के बाद राहुल गांधी ने सरकार और एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने इस लापरवाही को लेकर तीखा हमला बोला है।

कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि नागपुर के एक परीक्षार्थी को अबू धाबी का सेंटर दे दिया गया। छात्र के पास न तो पासपोर्ट है और न ही उसका परिवार विदेश जाने का खर्च उठाने में सक्षम है।

इस बड़ी प्रशासनिक चूक के कारण समय रहते सुधार नहीं हो पाया। परीक्षा नजदीक होने से परेशान होकर छात्र रातभर रोता रहा और मानसिक तनाव के कारण उसने परीक्षा छोड़ने का फैसला कर लिया। राहुल गांधी ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।

इधर, विवाद बढ़ने पर एनटीए ने सफाई दी है। एजेंसी ने सोशल मीडिया पर बताया कि यह एक तकनीकी गड़बड़ी थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए छात्र अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब को नागपुर में ही नया परीक्षा केंद्र अलॉट किया जा रहा है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़