इन तारीखों पर होंगी प्रमुख परीक्षाएं
5 फरवरी को हाईस्कूल में हिंदी और प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा सुबह की पाली में होगी। इंटरमीडिएट में हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षा दोपहर की पाली में आयोजित की जाएगी। 8 फरवरी को हाईस्कूल में सामाजिक विज्ञान और इंटरमीडिएट में अंग्रेजी की परीक्षा होगी। 9 फरवरी को इंटरमीडिएट में नागरिक शास्त्र का पेपर निर्धारित है।
10 फरवरी को हाईस्कूल में अंग्रेजी और इंटरमीडिएट में इतिहास की परीक्षा होगी। 12 फरवरी को हाईस्कूल में गृह विज्ञान तथा इंटरमीडिएट में जीव विज्ञान और गणित की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 13 फरवरी को हाईस्कूल में गणित और इंटरमीडिएट में अर्थशास्त्र का पेपर होगा।
15 फरवरी को हाईस्कूल में संस्कृत और इंटरमीडिएट में रसायन विज्ञान की परीक्षा होगी। 16 फरवरी को इंटरमीडिएट में समाजशास्त्र और भूगोल की परीक्षाएं निर्धारित हैं। 17 फरवरी को हाईस्कूल में विज्ञान तथा इंटरमीडिएट में भौतिक विज्ञान और सैन्य विज्ञान की परीक्षा होगी।
18 फरवरी को हाईस्कूल में कंप्यूटर, 20 फरवरी को चित्रकला की परीक्षा होगी। 22 फरवरी को इंटरमीडिएट में मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र और तर्कशास्त्र की परीक्षा सुबह तथा व्यवसाय अध्ययन और गृह विज्ञान की परीक्षा शाम को होगी। 23 फरवरी को लेखाशास्त्र का पेपर निर्धारित है।
24 फरवरी को हाईस्कूल में कृषि और इंटरमीडिएट में कंप्यूटर की परीक्षा सुबह की पाली में होगी। इसी दिन शाम को इंटरमीडिएट संस्कृत की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
दो पालियों में होंगी परीक्षाएं
बोर्ड के कार्यक्रम के अनुसार, पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। विद्यार्थियों को विषयवार तारीखों और परीक्षा के समय की जानकारी के लिए जारी समय-सारणी का मिलान करने की सलाह दी जाती है।














