नई दिल्ली, 19 सितंबर।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के दौरान लॉ सेंटर पर फर्जी पहचान पत्र के जरिए मतदान करने पहुंची एनएसयूआई से जुड़ी एक छात्रा को पकड़ा गया। यह मामला डूसू चुनाव के दौरान सामने आया।
मामले को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक सिद्धार्थ यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाते हैं, लेकिन उनकी छात्र इकाई एनएसयूआई से जुड़ी कार्यकर्ता फर्जी पहचान पत्र के साथ मतदान करने पहुंची।
सिद्धार्थ यादव ने राहुल गांधी से छात्रों और युवाओं से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों और छात्र संगठनों की जिम्मेदारी है।
डूसू चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ था। आज मतों की गिनती जारी है।
















