Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
शिक्षा
19 Sep, 2026

DUSU चुनाव का मतदान पूरा, आज चार पदों के लिए होगी मतगणना

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में मतदान पूरा होने के बाद शनिवार को अध्यक्ष समेत चार केंद्रीय पदों के लिए मतगणना होगी।

नई दिल्ली, 19 सितंबर।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई। चुनाव दो चरणों में कराया गया। मतदान के लिए कुल 1,000 ईवीएम की व्यवस्था की गई थी, जिनमें से 960 मशीनों का इस्तेमाल हुआ और 40 ईवीएम रिजर्व रखी गई थीं।

डूसू के चार केंद्रीय पदों, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव, के लिए मतदान हुआ। चुनाव मैदान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया तथा ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के गठबंधन समेत प्रमुख छात्र संगठनों के 20 उम्मीदवार थे।

अंतिम अस्थायी सूची के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए सात, उपाध्यक्ष के लिए पांच, सचिव के लिए चार और संयुक्त सचिव पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में रहे।

चुनाव में पड़े मतों की गिनती शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के बहुउद्देशीय हॉल में होगी।

दिल्ली हाई कोर्ट ने डूसू चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद किसी भी तरह का विजय जुलूस निकालने पर रोक लगाने का आदेश दिया है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़