Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
शिक्षा
25 Sep, 2026

बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय नीति की सिफारिश, स्कूलों में स्मार्टफोन पर रोक

बच्चों को ऑनलाइन खतरों से बचाने के लिए उम्र आधारित सोशल मीडिया पहुंच, स्कूलों में स्मार्टफोन रोक और डिजिटल मंचों की जवाबदेही तय करने की सिफारिश की गई है।

नई दिल्ली, 25 सितंबर।

बच्चों को ऑनलाइन खतरों से बचाने के लिए डिजिटल मीडिया के इस्तेमाल पर राष्ट्रीय नीति बनाने की जरूरत बताई गई है। एक रिपोर्ट में स्कूलों में स्मार्टफोन इस्तेमाल पर स्पष्ट रोक और बच्चों की उम्र के अनुसार ऑनलाइन मंचों तक पहुंच तय करने की सिफारिश की गई है।

रिपोर्ट के अनुसार बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा की जिम्मेदारी डिजिटल मंचों की होनी चाहिए। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जिम्मेदारी बच्चों या अभिभावकों के बजाय संबंधित मंचों की तय करने की बात कही गई है। अध्ययन में 40 से अधिक देशों के उम्र आधारित नियमों और 110 देशों की स्कूलों में मोबाइल फोन संबंधी नीतियों का विश्लेषण किया गया।

इन 110 देशों में 52 ने स्कूलों में स्मार्टफोन इस्तेमाल पर राष्ट्रीय कानून के जरिये रोक लगाई है। 31 देशों ने राष्ट्रीय दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जबकि नौ देशों ने फैसला स्कूलों पर छोड़ा है।

रिपोर्ट में सोशल मीडिया के लिए उम्र आधारित सीमा तय करने, बच्चों को लक्षित विज्ञापनों पर रोक, सुरक्षित उम्र सत्यापन और स्वतंत्र निगरानी संस्था बनाने का सुझाव दिया गया है। 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया खाता बनाने की अनुमति नहीं देने और 15 से 16 वर्ष के बच्चों के लिए अभिभावकीय सहमति जरूरी करने की सिफारिश की गई है। नीति निर्माण में बच्चों की भागीदारी और उन्हें सुरक्षित डिजिटल इस्तेमाल का प्रशिक्षण देने पर भी जोर दिया गया है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़