Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
शिक्षा
21 Jun, 2026

नीट-यूजी पुनर्परीक्षा आज, 22 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

आज आयोजित हो रही नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के लिए एनटीए ने आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन और कड़ी सुरक्षा के साथ व्यापक तैयारियां की हैं।

नई दिल्ली, 21 जून।

देशभर में आज नीट-यूजी पुनर्परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण परीक्षा में भारत के 551 शहरों और विदेशों के 14 शहरों से कुल 22.79 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा अंग्रेजी सहित कुल 12 भारतीय भाषाओं में आयोजित की जा रही है।

परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने कड़े प्रबंध किए हैं। बीते दिन पूरे देश में एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था, जिसमें जैमर, सीसीटीवी और बायोमेट्रिक प्रणालियों की गहन जांच की गई।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के तहत दो लाख से अधिक प्रशासनिक और सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। पेपर की गोपनीयता बनाए रखने के लिए जीपीएस लैस वाहनों और पुलिस सुरक्षा के बीच सामग्री केंद्रों तक पहुंचाई गई है।

छात्रों की पहचान के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया अपनाई गई है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की गलत सूचना या अफवाह को फैलने से रोका जा सके।

परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। राज्य सरकारों के सहयोग से परीक्षा केंद्रों पर छात्रों के लिए पीने का पानी, ओआरएस, एम्बुलेंस और अभिभावकों के लिए छायादार प्रतीक्षालय जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़