अपराध
22 Jun, 2026

नोएडा में ओजी गांजा गिरोह का भंडाफोड़, चार तस्कर गिरफ्तार

नोएडा में एएनटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार युवकों को ओजी गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जो कॉलेज छात्रों को मादक पदार्थ की आपूर्ति करते थे।

नोएडा, 22 जून।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना नॉलेज पार्क पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ओजी गांजा तस्करी से जुड़े चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपितों में तीन युवक गोरखपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 3 किलो 650 ग्राम ओजी गांजा, दो लग्जरी वाहन और चार लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को मादक पदार्थ की आपूर्ति करते थे।

पुलिस के अनुसार, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना मिली थी कि गोरखपुर निवासी कुछ युवक अपने सहयोगियों के साथ नोएडा में मादक पदार्थ की खेप पहुंचाने आने वाले हैं। सूचना के आधार पर एएनटीएफ और थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट के पास निगरानी और चेकिंग शुरू की।

कार्रवाई के दौरान पहले एक थार वाहन मौके पर पहुंचा और कुछ देर बाद पीछे से एक स्कॉर्पियो भी वहां आ गई। थार में सवार एक युवक स्कॉर्पियो में जाकर बैठा, जिसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों युवकों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 3 किलो 650 ग्राम समुद्री गांजा, एक स्कॉर्पियो, एक थार और चार लाख रुपये नकद बरामद किए गए।

पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपितों में एक युवक ने हाल ही में बीबीए की पढ़ाई पूरी की थी और अतिरिक्त खर्चों को पूरा करने के लिए इस अवैध कारोबार से जुड़ गया। जांच में यह भी पता चला कि आरोपितों के संपर्क विदेश तक फैले हुए थे और थाईलैंड से मादक पदार्थ लाकर उसकी तस्करी की जाती थी।

पुलिस जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि आरोपित गौतम बुद्ध नगर क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को महंगे ओजी गांजा की सप्लाई करते थे। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

|
आज का राशिफल

किसी से कहासुनी न हो यह ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-5-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़