मध्य प्रदेश
22 Jun, 2026

महिला रिले टीम के स्वर्ण पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

एशियन रिले चैम्पियनशिप 2026 में भारतीय महिला 4X100 मीटर रिले टीम के स्वर्ण पदक जीतने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धि को देश के लिए गौरवपूर्ण बताया।

भोपाल, 22 जून।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन रिले चैम्पियनशिप 2026 में भारतीय महिला 4X100 मीटर रिले टीम द्वारा स्वर्ण पदक जीतने पर खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने इस उपलब्धि को देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट टीम भावना का परिणाम है।

डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि देश की बेटियों ने स्वर्ण पदक जीतकर न केवल भारत का नाम रोशन किया है, बल्कि खेल जगत में नारी शक्ति की क्षमता और प्रतिभा को भी नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय महिला टीम भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित करती रहेगी और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नई सफलताएं अर्जित करेगी।

|
आज का राशिफल

किसी से कहासुनी न हो यह ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-5-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़