अपराध
22 Jun, 2026

बेड पर मिला विवाहिता का शव, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

विवाह के सात महीने बाद सुंदरासी गांव में विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने पर मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।

बरेली, 22 जून।

सीबीगंज थाना क्षेत्र के सुंदरासी गांव में एक विवाहिता का शव घर के कमरे में बिस्तर पर मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतका के पिता हरप्रसाद, निवासी असद नगर मीरगंज, ने बताया कि उनकी पुत्री यमुना का विवाह नवंबर 2025 में सुंदरासी गांव निवासी अंकित के साथ हुआ था। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी को दहेज की मांग को लेकर लगातार परेशान किया जा रहा था। इस मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार विवाद की स्थिति बन चुकी थी।

परिजनों के अनुसार रविवार रात पड़ोस के लोगों ने फोन कर यमुना की मौत की सूचना दी। खबर मिलते ही परिवार के सदस्य तत्काल सुंदरासी गांव पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि यमुना का शव कमरे में बेड पर पड़ा हुआ था। परिजनों का कहना है कि उसके गले पर सूजन जैसे निशान दिखाई दे रहे थे, जिससे हत्या आरोप की आशंका और गहरा गई।

मृतका के पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी को विवाह के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस जांच के दौरान मिलने वाले तथ्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से पड़ताल की जा रही है।

|
आज का राशिफल

किसी से कहासुनी न हो यह ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-5-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़