अपराध
22 Jun, 2026

नकली शराब कांड में फरार आरोपी पर 10 हजार का इनाम

रायगढ़ के नकली शराब मामले में फरार चल रहे आरोपित विनय सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।

रायगढ़, 22 जून।

जिले में सामने आए चर्चित नकली शराब कांड में फरार चल रहे आरोपित विनय सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से आरोपित की जानकारी देने या गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। साथ ही सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखने का भरोसा भी दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 8 जून को पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में नकली शराब नेटवर्क का खुलासा हुआ था। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में नकली शराब, स्प्रिट, फर्जी लेबल और नकली होलोग्राम समेत अन्य सामग्री बरामद की गई थी। इस मामले में दो आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में यह जानकारी सामने आई थी कि अवैध कारोबार लंबे समय से संचालित किया जा रहा था। पूछताछ में फरार आरोपित विनय सिंह ठाकुर का नाम भी सामने आया, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस ने 17 जून को आरोपित के निवास पर नोटिस चस्पा कर उसे जांच में शामिल होने के निर्देश दिए थे, लेकिन वह अब तक सामने नहीं आया है। लगातार फरार रहने के कारण पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई और तेज कर दी है।

पुलिस जांच के तहत अब आरोपित की चल और अचल संपत्तियों का ब्योरा एकत्र किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया के तहत संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। इसके साथ ही आरोपित की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि संगठित अपराध और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी तथा मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है।

|
आज का राशिफल

किसी से कहासुनी न हो यह ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-5-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़