राजनीति
22 Jun, 2026

नीरज डांगी ने ली राज्यसभा सदस्यता की शपथ

राजस्थान से पुनर्निर्वाचित राज्यसभा सदस्य नीरज डांगी ने संसद भवन में सभापति सी.पी. राधाकृष्णन के समक्ष शपथ लेकर उच्च सदन की सदस्यता ग्रहण की।

नई दिल्ली, 22 जून।

राजस्थान से पुनर्निर्वाचित राज्यसभा सांसद नीरज डांगी ने सोमवार को संसद भवन में सदस्यता की शपथ ग्रहण की। उन्हें राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने उच्च सदन के सदस्य के रूप में शपथ दिलाई। डांगी ने हिंदी भाषा में शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान संसद के कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य मौजूद रहे। इस अवसर पर उपसभापति हरिवंश, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, राज्यसभा के महासचिव पी.सी. मोदी तथा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

नीरज डांगी वर्ष 2020 में पहली बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। हाल ही में वह राजस्थान से दोबारा निर्विरोध निर्वाचित होकर उच्च सदन पहुंचे हैं। लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय डांगी का राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव व्यापक माना जाता है।

सिविल इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त डांगी संसद में जनहित, सामाजिक न्याय और राजस्थान के विकास से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाते रहे हैं। उनके पुनर्निर्वाचन को कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

|
आज का राशिफल

किसी से कहासुनी न हो यह ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-5-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़