बॉलीवुड
24 Jun, 2026

बड़े पर्दे पर फिर दिखेगा मिर्जापुर का खौफ, सामने आया फिल्म का पोस्टर

मिर्जापुर फिल्म के निर्माताओं ने टीजर रिलीज से पहले इसका आकर्षक पोस्टर जारी कर दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है।

मुंबई, 24 जून।

चर्चित वेब सीरीज की अपार सफलता के बाद अब मिर्जापुर का जादू बड़े पर्दे पर दिखने के लिए तैयार है। फिल्म के टीजर रिलीज से एक दिन पूर्व निर्माताओं ने इसका नया पोस्टर सार्वजनिक किया है, जिसने प्रशंसकों के बीच हलचल मचा दी है। इस पोस्टर को देखते ही दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

पोस्टर में सत्ता के प्रतीक स्वरूप मशहूर गद्दी को प्रमुखता दी गई है, जिसके इर्द-गिर्द बंदूकें रखी हुई हैं। यह दृश्य फिल्म की खूंखार दुनिया और सत्ता संघर्ष की कहानी को बखूबी बयां करता है। हालांकि पोस्टर ने कथानक का खुलासा नहीं किया, मगर यह जरूर बता दिया है कि मिर्जापुर का नया सफर अब बड़े स्तर पर दस्तक देने वाला है।

अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट की इस पेशकश का निर्देशन गुरमीत सिंह कर रहे हैं। पुनीत कृष्णा द्वारा लिखित इस फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने निर्मित किया है। मिर्जापुर मूवी का पहला टीजर कल सामने आएगा और यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

|
आज का राशिफल

आपके पूंजीगत निवेशों से भी लाभ होगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व अधिक रहेंगे। पदोन्नति मिलने का योग है। आमदनी में वृद्घि होगी। यात्रा में सावधानी बरतें। क्षमता से अधिक कार्य करने से मर्ज बिगड़ सकता है। मनचाहा स्थानान्तरण मिल सकता है। अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहें। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 34°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़