नई दिल्ली, 24 जून।
घरेलू सर्राफा बाजार में आज निवेशकों और खरीदारों के लिए राहत भरी खबर है, क्योंकि सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। भाव में आई इस कमजोरी के चलते चेन्नई को छोड़कर देश के अधिकांश प्रमुख शहरों में सोना 1,770 रुपये से लेकर 1,930 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। साथ ही, चांदी के दाम में भी 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक की भारी गिरावट देखी गई है।
कीमतों में सुधार के बाद अब देश के ज्यादातर बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,44,590 रुपये से 1,47,920 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना 1,32,540 रुपये से 1,35,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी अब 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर उपलब्ध है।
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,44,740 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,32,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर है। वहीं मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,44,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा अहमदाबाद, भोपाल और पटना में 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,640 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। जयपुर और लखनऊ में भी भाव इसी के आसपास बने हुए हैं। चेन्नई में सोने के भाव में अन्य शहरों की तुलना में कम गिरावट आई है।











