मुंबई, 24 जून।
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म अल्फा को लेकर बेहद उत्साहित हैं। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी यह मूवी भारत की पहली महिला-केंद्रित बड़ी एक्शन फिल्म मानी जा रही है। इस फिल्म में आलिया के साथ शर्वरी भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। आलिया के अनुसार यह फिल्म केवल मारधाड़ नहीं, बल्कि एक खास दृष्टिकोण और एटीट्यूड का जश्न है।
आलिया ने इस प्रोजेक्ट के अपने अनुभव को करियर का सबसे यादगार पड़ाव बताया है। उन्होंने कहा कि फिल्म की दुनिया में प्रवेश करना उनके लिए रोमांच से भरा था। उन्होंने बताया कि इस कहानी के केंद्र में दो महिलाएं हैं जो पूरे एक्शन को बखूबी अंजाम देती हैं। ऐसे किरदार बहुत कम देखने को मिलते हैं। यह फिल्म भव्यता और रोमांच का बेहतरीन मिश्रण है।
अभिनेत्री ने निर्देशक शिव रवैल और पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि सेट पर हर दिन एक नया उत्साह रहता था। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित यह फिल्म प्रशंसकों के लिए एक शानदार सिनेमाई अनुभव होगी। फिल्म के निर्देशन का जिम्मा द रेलवे मेन फेम शिव रवैल ने संभाला है। अल्फा देशभर के सिनेमाघरों में आगामी 3 जुलाई को दस्तक देगी।










