भोपाल, 24 जून।
राजधानी भोपाल में चर्चित एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जांच का दायरा अब और विस्तृत हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को दिल्ली से आई सीबीआई की एक विशेष टीम ने एम्स भोपाल का दौरा किया। टीम ने अस्पताल परिसर में लगभग दो घंटे तक गहन पड़ताल की और घटनाक्रम से जुड़ी हर कड़़ी को जोड़ने का प्रयास किया।
सीबीआई के अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात मेडिकल स्टाफ और डॉक्टरों से विस्तृत पूछताछ की। जांच का मुख्य केंद्र यह था कि मरीज को अस्पताल में किस स्थिति में भर्ती कराया गया था। इसके अतिरिक्त, सीबीआई ने पोस्टमॉर्टम करने वाले पैनल के साथ भी लंबी चर्चा की। अधिकारियों ने पोस्टमॉर्टम की पूरी प्रक्रिया, रिपोर्ट तैयार करने के आधार और मामले से जुड़े तमाम तकनीकी पहलुओं पर बारीकी से सवाल-जवाब किए।









