Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
शिक्षा
01 Jul, 2026

नीट-पीजी 2026: 30 अगस्त को होगी परीक्षा, आवेदन प्रक्रिया शुरू

एनबीईएमएस ने नीट-पीजी 2026 परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है। परीक्षा 30 अगस्त को होगी, जबकि ऑनलाइन आवेदन 21 जुलाई तक किए जा सकेंगे।

नई दिल्ली, 01 जुलाई।

आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने नीट-पीजी 2026 परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है। देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा 30 अगस्त 2026 को कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई शाम 5 बजे से शुरू हो गई है, जो 21 जुलाई रात 11:55 बजे तक चलेगी।

एनबीईएमएस के अनुसार पात्रता, परीक्षा शुल्क, परीक्षा योजना और अन्य आवश्यक जानकारियां सूचना बुलेटिन में उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सूचना बुलेटिन देख सकते हैं और निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

जारी कार्यक्रम के मुताबिक, उम्मीदवारों को 11 अगस्त को परीक्षा शहर की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि परीक्षा का परिणाम 30 सितंबर तक घोषित किए जाने की संभावना है।

बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आवेदन करने से पहले सूचना बुलेटिन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

एनबीईएमएस ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष परीक्षा शहर या केंद्र का आवंटन 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर नहीं होगा। यानी जल्दी आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी विशेष शहर या परीक्षा केंद्र में प्राथमिकता नहीं मिलेगी।

बोर्ड ने यह भी कहा है कि परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रश्न, स्पष्टीकरण या सहायता के लिए केवल एनबीईएमएस के आधिकारिक कम्युनिकेशन वेब पोर्टल का ही उपयोग किया जाए। अन्य माध्यमों से भेजे गए अनुरोधों पर विचार नहीं किया जाएगा।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़