अपराध
04 Jul, 2026

मुजफ्फरपुर में मंदिर के पास प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर नृशंस हत्या

मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में मंदिर पूजा करने गए एक प्रॉपर्टी डीलर सह किताब दुकानदार की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

मुजफ्फरपुर, 04 जुलाई।

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी इलाके में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान श्याम कुमार कुशवाहा के रूप में हुई है, जो किताब दुकान भी चलाते थे।

जानकारी के मुताबिक, श्याम कुमार रोज की तरह सुबह डेरा चौक स्थित मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे। घात लगाए बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने बेहद करीब से उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल किसी ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता या जमीनी रंजिश का लग रहा है।

मृतक इलाके के चर्चित व्यवसायी थे और प्रॉपर्टी डीलिंग के काम में भी सक्रिय थे। इस वारदात ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की सघन छापेमारी जारी है।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़