लखनऊ, 04 जुलाई।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को लखनऊ पहुंचे हैं। अमौसी हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजधानी को भव्य होर्डिंग्स से सजाया है। कृष्णानगर मोड़ से प्रदेश कार्यालय तक एक विशाल रोड शो शुरू हो चुका है, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हैं।
अपने प्रवास के दौरान, नवीन राज्य की नवगठित टीम का मार्गदर्शन करेंगे। वे मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री और पार्टी के अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे।
इस दौरे का मुख्य केंद्र 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी है। इसके लिए पार्टी की कोर कमेटी के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे और वे कई प्रमुख हस्तियों से मुलाकात करेंगे।














