अपराध
04 Jul, 2026

बहराइच में बंद घर का ताला तोड़कर पांच लाख की चोरी, मचा हड़कंप

बहराइच के सिसई हैदर गांव में बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने पांच लाख रुपये की नगदी और कीमती सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।

बहराइच, 04 जुलाई।

देहात कोतवाली क्षेत्र के सिसई हैदर गांव में चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक मकान को निशाना बनाया है। चोरों ने ताला तोड़कर घर के भीतर रखे करीब पांच लाख रुपये के गहने और नगदी पार कर दी।

दिनेश शुक्ला अपने परिवार के साथ पैतृक गांव गए हुए थे। शुक्रवार रात जब पड़ोसी ने उन्हें घर का ताला टूटे होने की सूचना दी, तो वे आनन-फानन में वापस लौटे। घर पहुंचने पर उन्हें अलमारी और लॉकर का ताला टूटा मिला।

पीड़ित के मुताबिक, चोरों ने वहां रखी एक लाख रुपये की नगदी, दो सोने की चेन और पांच अंगूठियां चोरी कर ली हैं। कुल मिलाकर लगभग पांच लाख की संपत्ति पर चोरों ने हाथ साफ किया है।

घटना की खबर मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही चोरों की धरपकड़ की जाएगी।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़