अपराध
04 Jul, 2026

15 साल पुराने अपमान का बदला, महिला की हत्या, दो गिरफ्तार

उरई के जायघा गांव में 15 साल पहले पिता के अपमान का बदला लेने के लिए दो युवकों ने महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उरई, 04 जुलाई।

जालौन जिले के रामपुरा क्षेत्र के ग्राम जायघा में महिला की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

मामला 15 साल पुरानी रंजिश का निकला है। मुख्य आरोपी रन सिंह ने बताया कि इतने साल पहले मृतका मीना देवी ने उसके पिता को सबके सामने चप्पलों से पीटा था। इसी अपमान का बदला लेने के लिए उसने महिला की जान ली है।

घटना गुरुवार रात की है, जब मीना देवी घर के बाहर सो रही थीं। इस दौरान रन सिंह ने अपने साथी लला उर्फ सहदेव के साथ मिलकर महिला पर कुल्हाड़ी और डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। लला भी महिला से व्यक्तिगत खुन्नस रखता था, क्योंकि वह एक दहेज केस में समझौता नहीं कर रही थी।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हथियार नदी किनारे फेंक आए थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर कुल्हाड़ी और बांस का डंडा बरामद कर लिया है। आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़