उत्तर प्रदेश
04 Jul, 2026

नोएडा में मातम, अलग-अलग हादसों और घटनाओं में 4 लोगों की मौत

नोएडा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ट्रेन की चपेट में आने, अज्ञात शव मिलने और संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मृत्यु होने सहित कुल चार लोगों की मौत हो गई है।

नोएडा, 04 जुलाई।

गौतमबुद्धनगर जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार को हुई विभिन्न घटनाओं में एक किशोरी सहित चार लोगों की असमय मृत्यु होने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामलों की गहन जाँच शुरू कर दी है। इन घटनाओं में दो शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

बिसरख थाना क्षेत्र के चिपियाना बुजुर्ग में रेलवे ट्रैक पार करते समय 16 वर्षीय किशोरी प्रियांशी की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, थाना फेस-दो और दादरी थाना क्षेत्रों में दो अज्ञात व्यक्तियों के शव मिलने से पुलिस महकमे में हलचल है। पुलिस सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

एक अन्य घटना में सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के सेक्टर 79 स्थित एक सोसाइटी में 33 वर्षीय कुंवर संकल्प सिंह का शव उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया है। पुलिस सभी मामलों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके। फिलहाल, सभी शवों को नियमानुसार कार्रवाई हेतु चिकित्सालय पहुँचा दिया गया है।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़